शाओमी ने हमेशा से ही ग्राहको का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। शाओमी सस्ते से सस्ते कीमत में बेहतर टेक्नोलॉजी ग्राहकों को उपलब्ध करता आया है और अपनी इस खूबी को बरकार रखते हुए इस बार भी शाओमी ने कुछ ऐसा कर दिखाया है। शाओमी ने अपने दो स्मार्ट फ़ोन को स्पेन में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया है।
शाओमी ने इस साल के अपने मोस्ट अवेटेड डिवाइस Mi A2 और A2 Lite से पर्दा उठा दिया है। शाओमी ने स्पेन में एक ख़ास इवेंट में इस स्मार्ट फ़ोन को लांच कर दिया है। Mi A2 पिछले साल लांच हुए A1 का अपग्रेडेड वर्शन है। यह दोनों स्मार्ट फ़ोन मेटल यूनिबॉडी के साथ लॉन्च किये गए है। Mi A2 और Mi A2 Lite के मुख्य ख़ास फीचर्स में शामिल है गोरिल्ला ग्लास, युएसबी टाइप-सी और 7.3mm की मोटाई। Mi A2 और A2 Lite को तीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है ब्लू ,गोल्ड और ब्लैक.
![]() |
Mi A2 Picture Perfect |
Mi A2 के स्पेसफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 5.9" का फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रेशिओ 18:9 है। फ़ोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 का प्रोसेसर दिया गया है। आपको बता दे की इससे पहले Mi A1 में 625 का प्रोसेसर था। फ़ोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका रियर कैमरा 12+20 मेगापिक्सल का है. LED फ़्लैश दोनों कैमरो के बीच दिया गया है। सेल्फी के लिए फ़ोन में 20 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है। साथ ही फ़ोन में AI पोर्ट्रेट मोड भी है। फ़ोन को पावर देता है 3010mah की हाई कैपेसिटी बैटरी।
फ़ोन लेटेस्ट एंड्राइड पर चलता है। साथ ही कंपनी ने वादा किया है फ़ोन में जल्द ही एंड्राइड P का अपडेट दिया जायेगा।
कंपनी ने Mi A2 के तीन वेरिएंट लांच किये गये है।
1. 4GB रैम के साथ 32 GB इंटरनल स्टोरेज
2. 4GB रैम के साथ 64 GB इंटरनल स्टोरेज
3. 6GB रैम के साथ 128 GB इंटरनल स्टोरेज
Mi A2 के कीमत की बात करे तो इसके पहले वेरिएंट 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 249 यूरो यानि करीब Rs 20,000 है। वही 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले फ़ोन की कीमत 279 EUR यानि करीब 22,500 रूपए है और 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 349 यूरो है यानि करीब Rs.28,000 है।
Mi A2 Lite के स्पेसिफिकेशन
Mi A2 Lite के स्पेसिफिकेशन्स की बात करे तो इसमें 5.84" का Full HD+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 2280 X 1080 पिक्सेल्स का है। Mi A2 Lite में 4000mah की बैटरी दी गयी है। कंपनी का कहना है फ़ोन की बैटरी दो दिन बैकअप देती है। इसके फ्रंट कैमरे की बात करे तो 5 मैगपिक्सेल्स का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
A2 Lite में रियर कैमरा 12+5 मेगापिक्सेल का दिया गया है। फ़ोन में स्नैपड्रगन 625 का प्रोसेसर दिया गया है।
Mi A2 Lite को मार्केट में दो वेरिएंट में उतरा गया है 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज.
Mi A2 Lite की शुरुआती कीमत करीब Rs.14,500 रखी गयी है।
Mi A2 Key Specifications
Display
|
5.99 inch
|
Resolution
|
1080x2160 pixels
|
Processor
|
2.2 GHz Octa-core
|
Ram
|
4GB/6GB
|
Rear Camera
|
12+5 Megapixel
|
Front Camera
|
20 Megapixel
|
Battery Capacity
|
3010mAh
|
Storage
|
32GB/64GB/128GB
|
Operating System (Os)
|
Android 8.1 Oreo
|
Display
|
5.84 inch
|
Resolution
|
1080x2280 pixels
|
Processor
|
2 GHz Octa-core
|
Ram
|
3GB/4GB
|
Rear Camera
|
12+5 Megapixel
|
Front Camera
|
5 Megapixel
|
Battery Capacity
|
4000mAh
|
Storage
|
32GB/64GB
|
Operating System(Os)
|
Android 8.1 Oreo
|
शाओमी इंडिया के हेड मनु जैन ने ट्वीट करके जानकारी दी है की ये दोनों फ़ोन भारत में 8 अगस्त को लॉन्च होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इन दोनों फ़ोन की लोकप्रियता और भारत में शाओमी की लोकप्रियता और फैंस के चलते इस फ़ोन के भारतीय बाजार में हिट होने के चांसेस और अधिक बढ़ जाते है। हाला की 8 अगस्त को लांच होने के बाद ही पता चलेगा की ये फ़ोन भारतीय बाजार में कितना सफल होता है और Mi फैंस को कितना पसंद आएगा।
आशा करता हु दोस्तों आपको मेरा ये पोस्ट अच्छा लगा होगा। मेरा ये पोस्ट केसा लगा आप कमेंट में जरूर लिखियेगा। आप लोगो से निवेदन है अगर आपको मेरा ये पोस्ट अच्छा लगा तो पोस्ट को शेयर जरूर कीजियेगा।
टेक्नोलॉजी से जुडी हर तरह की जानकारी हम अपने ब्लॉग पे पोस्ट करते रहते है।
इस पोस्ट या जिओ फ़ोन एक्सचेंज या कंप्यूटर/ मोबाइल फ़ोन से सम्बंधित जानकारी के लिए आप हमे कमेंट में जरूर लिखे। हमे आपकी सहायता करके बेहद ख़ुशी होगी। टेक्नोलॉजी से जुडी सभी तरह की खबरों के लिए आप हमारे ब्लॉग और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते है धन्यवाद।
बहुत ही अच्छी जानकारी
ReplyDeleteVery Nice Article
ReplyDeleteHostinger Login
HDFC BC Login
ICICI BC Login